बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंका, आदिवासी समाज के सम्मान और जनहित मुद्दों को लेकर बीएपी की रैली
बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज के लिए “वनवासी” शब्द के प्रयोग का विरोध करते हुए कहा गया कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और संविधान प्रदत्त अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।