हनुमानगढ़: जंक्शन में पुलिस ने पर्ची सट्टा कारोबार पर दी दबिश, मौके से ₹5125 पर्ची सट्टा खाईवाली रकम सहित एक युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने पर्ची सट्टा कारोबार पर दबिश देकर खाईवाली करते मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹5125 सट्टा खाईवाली रकम भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश पुत्र जोगेंद्र सिंह अरोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।