हज़ारीबाग: हजारीबाग में आधी रात तेज रफ्तार कार का कहर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
हजारीबाग: बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के मिशन अस्पताल के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है।