गरखा: डकैती कांड में फरार अभियुक्त एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार
Garkha, Saran | May 13, 2026 गरखा थाना कांड संख्या 205/ 25 दिनांक 20 मार्च 2025 में दर्ज डकैती मामले में फरार अभियुक्त धर्मेंद्र नेट को पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया।