जैतपुर: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल बरामद
अमलाई पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों अमन तिवारी और दीपक उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर सात मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामले में दो अन्य आरोपी नमन केवट और मंगेश सिंह फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। खुलासा बुधवार सुबह 9 बजे किया गया है।