Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मगध IG विकाश वैभव की प्रेरणा से ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का विस्तार, 20 जिलों में 39 निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित

Hisua, Nawada | Jun 23, 2026
मगध क्षेत्र के आईजी एवं आईपीएस अधिकारी विकाश वैभव के मार्गदर्शन में चल रहे ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड के बजरा ग्राम में ‘गार्गी पाठशाला’ के नए निःशुल्क शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के प्रारंभ होने के साथ ही अब ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ के तहत बिहार के 20 जिलों में कुल 39 शिक्षा केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनसे 3000 से अधिक आर्थिक रूप से वंचित छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। इस पाठशाला का नियमित संचालन गार्गी अध्याय की समन्वयक शिक्षिका निशा जी एवं शिक्षक बृजेश जी के नेतृत्व में किया जाएगा, जो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया दिवाकर जी, पटना अध्याय के समन्वयक अमित आनंद जी तथा हिसुआ विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत सिंह जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया तथा सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा एवं सामाजिक विकास के इस प्रयास से जोड़ने का आह्वान किया गया।