झांसी: कैंसर के दर्द से परेशान व्यक्ति का शव पुलिया नंबर 9 रेलवे क्रॉसिंग की पटरियों पर मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Apr 19, 2025 झांसी में एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहा था। अधेड़ से जब बीमारी का दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने आत्महत्या कर ली। इससे पहले अपनी एक लौती बेटी को खूब दुलारा और फिर बिना बताए घर से निकल गया। महोबा के पास कुलपहाड़ कस्बे के रहने वाले देव सिंह यादव 12 साल पहले झांसी आ गए थे।