झांसी: भारत पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन के सामने सफारी कार की टक्कर से बग्घी घोड़ों पर उछलकर गिरी, युवक बचा, घोड़े घायल
Jhansi, Jhansi | Apr 19, 2025 झांसी में रईसजादों की लापरवाही का खमियाजा बेजुबान घोड़ों को उठाना पड़ा है। सफारी सवार युवक ने बग्घी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बग्घी उछलकर घोड़ों पर गिरी। यहां राहगीरों ने हादसे को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद मौके से ही पुलिस ने सफारी चालक और उसकी कार को पकड़ लिया है।।