बनमनखी: चापाकल में उतरे करंट से वृद्ध महिला घायल हुई
बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा पंचायत के खुटहरी वार्ड संख्या 02 में नहर किनारे स्थित सरकारी चापाकल में करंट उतर जाने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल बनमनखी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान धरहरा पंचायत के खुटहरी गांव वार्ड संख्या 02 निवास