बदायूं: दाताराम मेमोरियल कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रा अंशिका ने मारी बाजी, साइकिल देकर किया गया सम्मानित
Budaun, Budaun | Apr 12, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के असरासी गांव में रविवार को दो बजे के आसपास श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज ललुआ नगला में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें 501 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर छात्रा अंशिका, द्वितीय स्थान पर मुस्कान, तृतीय स्थान पर आलिया रही । प्रथम स्थान पर रही छात्रा अंशिका को साइकिल देकर सम्मानित किया।