कांके: पंजाब स्वीट हाउस के पास सफा अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2026 पंजाब स्वीट हाउस के पास सफा अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से फ्लैट में रखे सामान को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दे कि आग लगने के बाद आस पास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।