बगहा: बगहा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में, लंबित मामलों की हुई सुनवाई
बगहा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में, लंबित मामलों की सुनवाई की गई। कुल 37 मामलों की सुनवाई के दौरान 15 मामले निष्पादित किए गए। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिन मामलों की सुनवाई हुई, उनमें राजस्व से संबंधित 23, पुलिस से संबंधित 3, समाज कल्याण विभाग से संबंधित 2 तथा अन्य विभागों से जुड़े 9 मामले शामिल हैं।