लखीमपुर: शहर में फूटी पाइपलाइन से जलभराव, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
लखीमपुर खीरी जिले के मोहल्ला भुईफोरवानाथ में लंबे समय से पेयजल पाइपलाइन फूटी होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार सड़क पर पानी भरा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त होती जा रही है। मोहल्ले वासियों ने बताया है कि पाइपलाइन टूटी होने के कारण उनके घरों में नगर पालिका की टंकियो में नहीं पहुंच रहा पानी।