बागपत: निवाड़ा गांव स्थित हाईवे पर मजदूरी कर घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत
Baghpat, Bagpat | Apr 12, 2026 रविवार की शाम करीब छह बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाडा गांव निवासी अली मौहम्मद के मुताबिक महिला बल्किस खेतों में काम कर मेहनत मजदूरी करती थी। खेत में काम कर वापस घर लौट रही थी। जब वह निवाड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।