बेलदौर: इतमादी स्वर्णपुरी में महिला से मारपीट, पीड़िता ने सास, ससुर और ननद के खिलाफ बेलदौर थाने में शिकायत की
बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत इतमादी स्वर्णपुरी गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता इतमादी स्वर्णपुरी गांव निवासी सुधो सहनी की पत्नी चंदन देवी ने बुधवार की दोपहर दो बजे बेलदौर थाने में आवेदन देकर अपनी सास, ससुर और ननद के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता ने कहा कि वह अपने हिस्से की खाली जमीन में झोपड़ी बना रही थी।