मैहर: शराब के लिए पैसे न मिलने पर 55 वर्षीय शख्स ने खाया जहर
बदेरा थाना अंतर्गत मौदहा गाव में शराब के लिये पैसा नही मिलने पर 55 वर्षीय सख्स ने खाया जहर।बताया गया है कि थाना बदेरा के मौदहा गाव में अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है।मिली जानकारी अनुसार सौखी लाल साकेत शराब पीने का आदी था,जिसने दरम्यानी शाम शराब पी थी और पुनः शराब पीने के लिए अपने पुत्र से पैसों की मांग की थी,पैसा नही देने से नाराज पिता ने खाया जहर।