सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 वारंटी अभियुक्तों को चिलकाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे मुखबिर क़ी सूचना पर 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सुश्री सिमरन सिंह (IPS) के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।