बदायूं: वजीरपुर गांव के जंगल में लकड़ी के बल्ले पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की
Budaun, Budaun | Apr 25, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के वजीरपुर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय राजेश पुत्र नवाब सिंह ट्यूबेल पर गया था। कि ट्यूबल पर जंगल में राजेश ने लकड़ी के बल्ले पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब सुबह ट्यूबवेल पर गए तो राजेश का शव लटका हुआ था। तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।