खगड़िया: पुलिस हिरासत से भागकर नदी में डूबने से मौत, 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
खगड़िया में पुलिस अभिरक्षा से भागकर नदी में डूबने से एक आरोपी की मौत के मामले में एसपी राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। मोरकाही थाना के दो अवर निरीक्षकों, दो सिपाहियों और एक चौकीदार को कर्तव्य में कथित लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। 30 मई की घटना की गहन जांच जारी है।