बिल्सी: 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गुस्साए लोगों ने बदायूं-बिजनौर हाईवे पर लगाया जाम, मौके पर अधिकारी मौजूद
Bilsi, Budaun | Apr 10, 2026 बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आज शुक्रवार को बदायूं बिजनौर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को शांत किया और तकरीबन ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया।