कुमारखंड: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बेलारी शाखा ने 55 जीविका समूह को दिया लोन
कुमारखंड प्रखंड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बेलारी शाखा द्वारा जीविका स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत एक करोड़ रुपये का लोन वितरण किया गया। बैंक शाखा के परिसर में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे लोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 55 स्वयं सहायता समूहों को बैंक द्वारा लोन की राशि वितरित की गई।