धनौरा: गजरौला में सावन के पहले सोमवार पर चाकेश्वर मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
गजरौला। सावन के पहले सोमवार पर गजरौला औद्योगिक नगरी स्थित प्राचीन चाकेश्वर मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने वृजघाट से गंगाजल लाकर "हर-हर गंगे" और "बोल बम" के जयकारों के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। बताया गया कि तड़के करीब तीन बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।