बिहारीगंज: पुलिस ने पुर्व के कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मधेपुरा के बिहारगंज थाना क्षेत्र के तुलसिया मोबाइल लूटकांड मामले के एक आरोपी मो. अफजल को पुलिस को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अप्रैल महीने में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया था। कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।