गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी चुनाव प्रचार के दौरान जुबान फिसलने को लेकर चर्चा में हैं। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया और राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा का नाम लेते हुए कहा कि उनके हाथों को मजबूत कीजिए। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने उनके कान में कुछ कहा तो वह रुक गईं।