शाहजहांपुर: सड़क पर वाहन खड़े हुए तो खैर नहीं, एडीएम ने अस्पतालों और मैरिज लॉन को दिया एक सप्ताह का समय
शाहजहांपुर। शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा एवं एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने नर्सिंग होम और मैरिज लॉन संचालकों को एक सप्ताह के भीतर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं