गायघाट: कमरथु गांव में जनसुराज प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बाढ़ राहत और स्थायी समाधान पर हुई चर्चा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के कमरथु गांव स्थित अपने निवास पर जनसुराज प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने बुधवार शाम चार बजे मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि गायघाट का मुख्य मुद्दा है यहां के लोगो को बाढ़ से बचाना।अचानक अक्टूबर माह मे आई तेज बाढ़ के कारण हजारों किसानों को बर्बाद कर दिया।खेतो में लगे तैयार धान की फसल डूबने से बर्बाद हो गई।