बिंदकी: पिलखनी मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पिलखनी मोड़ के समीप शनिवार की रात करीब 9 बजे तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक संजय उम्र 28 पर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम पिलखनी थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।