शिवपुरी नगर: छोटा लुहारपुरा में परीक्षा परिणाम बना काल, पोते के बाद दादी की भी मौत, 48 घंटे में उजड़ा परिवार
शिवपुरी शहर के छोटे लुहारपुरा क्षेत्र में एक परिवार पर दो दिनों में दो मौतें हुई हैं। बुधवार को 12वीं के छात्र आर्यभान सिंह सिसौदिया ने परीक्षा परिणाम के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद गुरुवार रात उसकी 75 वर्षीय दादी कमला देवी का भी निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, पोते की मौत के बाद कमला देवी सदमे में थीं।