गोला: गोला के कोटिया नायक स्थित समयस्थान मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक गांव स्थित समयस्थान मंदिर परिसर में सोमवार अल सुबह 35 वर्षीय जवाहिर पुत्र रामदुलारे यादव का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।