जबेरा: गुबरा के पास दो ट्रकों की आपस में हुई भिड़ंत
Jabera, Damoh | May 1, 2026 जबेरा दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुबरा के पास दो ट्रैकों में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार जबलपुर की तरफ से आ रहा रेत का ट्रक अनियंत्रित होकर दमोह से आ रहे ट्रक से टकरा गया। ट्रकों की भिड़ंत से स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित होने लगी जैसे जेसीबी की मदद से हटाकर मार्ग चालू कराया गया।