बांधवगढ़: लाड़ली लक्ष्मी उत्सव: आंगनवाड़ी में बालिकाओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया गया जागरूक
उमरिया जिला मुख्यालय में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के तहत वार्ड क्रमांक 20 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।उत्सव के दौरान बालिकाओं के सम्मान में कन्या पूजन किया गया एवं जरूरी जानकारी साझा की गयी है।