सीलमपुर: सीलमपुर मशीन टूल्स और स्पेयर पार्ट्स को सस्ते दामों पर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, चीटर गिरफ्तार
मशीन टूल्स और स्पेयर पार्ट्स को सस्ते दामों पर भेजे जाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला की साइबर पुलिस की टीम ने भंडाफोड़ करते हुए एक चीटर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चीटिंग में इस्तेमाल 7 मोबाइल,7 सिम कार्ड चार एटीएम कार्ड, स्टांप पेपर सहित दूसरे कागजात बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन के तौर पर हुई है