आगामी 23 जनवरी को प्रखंड क्षेत्र में मनाई जाने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे अंचलाधिकारी अलका कुमारी एवं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।