शाजापुर: लालघाटी के ग्राम मीरपुरा में महिला से मारपीट और गाली-गलौज, लालघाटी थाने में मामला दर्ज
शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुरा में एक महिला के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले सुबह मायालाल मंत्री की ट्यूबवेल के पास कान्ताबाई लोभाना ने उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। घटना में सीताबाई को चोटें आईं