ग्वालियर गिर्द: पैसे के लेनदेन को लेकर दो गुटों में संघर्ष, बिजौली पेट्रोल पंप की घटना का वीडियो वायरल
जिले के बिजौली थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर पैसों के लेनदेन के विवाद में मुकेश शर्मा नाम के युवक की मारपीट कर दी गई।घटना का आरोप राजू राणा,रानू भोला,अर्जुन और राजू के ऊपर लगा है।दोनों ही गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर लात घूंसे और लाठियों से हमला किया।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।पुलिस ने फिलहाल इस मामले में पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।