बिरनी: सूरत से शव पहुंचते ही गांव में हड़कंप, ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस ने पत्नी को बचाया
Birni, Giridih | May 12, 2026 बिरनी प्रखंड के गुरहा गांव निवासी प्रवासी मजदूर सचिन प्रसाद वर्मा की सूरत में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक का शव मंगलवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण शव देखने के लिए जुट गए। मृतक की बूढ़ी मां बेटे के शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी। मृतक सचिन प्रसाद वर्मा, स्