प्रतापगढ़: 50 हजार के इनामी गौतस्कर इब्राहिम को एसटीएफ ने प्रयागराज के शिवकुटी से गिरफ्तार किया
थाना देल्हूपुर में दर्ज गौहत्या के मामले में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी मो. इब्राहिम को एसटीएफ ने प्रयागराज के शिवकुटी से गिरफ्तार किया है। सीओ ने मंगलवाके दोपहर 2 बजे बताया की अभियुक्त ने जनवरी 2026 में ग्राम बरसण्डा से गायें चोरी कर उनका वध करने का जुर्म कबूला है। इब्राहिम पर विभिन्न जनपदों में गैंगस्टर और गोवध अधिनियम के 08 गंभीर मामले दर्ज हैं।