कोलायत: वैशाख अमावस्या पर कोलायत के कपिल सरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई
वैशाख माह की अमावस्या के पावन अवसर पर कोलायत स्थित कपिल मुनि मंदिर परिसर और पवित्र कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही दूर-दराज के गांवों और शहरों से श्रद्धालु कोलायत पहुंचने लगे और पूरे दिन आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैशाख अमावस्या पर पवित्र सरोवर में स्नान करने और दान-पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया