सिमडेगा: सिमडेगा-राउरकेला मार्ग पर ईदगाह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत
सिमडेगा राउरकेला मुख्य मार्ग NH 143 ईदगाह के पास गुरुवार की सुबह 6:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई ।जानकारी मिलते ही तुरंत सिमडेगा थाना की पुलिस पूरे दलबल के साथ पहुंची और मृत मवेशियों को सड़क के दूसरी ओर किया।इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।