भिवानी: डीसी महावीर कौशिक ने शहर के विभिन्न इलाकों में सीवरेज निकासी व सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
डीसी महावीर कौशिक ने रविवार को अधिकारियों को साथ लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज निकासी और सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए सीवरेज के नालों की सफाई सही ढंग से हो ताकि निकासी अवरुद्ध ना हो।