भिवानी: भिवानी में लेन-देन को लेकर वेल्डिंग मिस्त्री पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी: रुपये के लेन-देन और काम को लेकर वैल्डिंग मिस्त्री पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए पीजीआइ रोहतक दाखिल करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जैन चौकी पुलिस को दी शिकायत में पीपली वाली जोहड़ी निवासी सोनू ने बताया कि उसका पति दीपक वैल्डिंग मिस्त्री का काम करता है।