भिवानी: बहल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की मौत पुलिस जुटी जांच में
बहल: कपास की फसल में स्प्रे करने गए किसान की कीटनाशक स्प्रे के चढ़ने से मौत हो गई। खेत के पड़ोसी किसानों ने किसान सुरेश की बिगड़ती हालत को देखकर इवीआर 112 को डायल कर इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इवीआर मौके पर पहुंच बेहोशी की हालत में सुरेश को एक निजी नर्सिंग होम लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसके गंभीर हालात देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।