रसूलाबाद: कहिजरी बाजार की आरसीसी सड़क महीने में उखड़ने लगी, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी
रसूलाबाद क्षेत्र के कहिजरी बाजार में करीब दो महीने पहले बनी आरसीसी सड़क अब जगह-जगह उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण के बाद भी दोनों ओर मिट्टी भराव नाली और फुटपाथ का कार्य अधूरा पड़े होने से बाजार क्षेत्र के लोगों की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ गई हैं सड़क किनारे गहरी जगह छोड़ दिए जाने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।