डुमरांव: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से 5 घंटे अंधेरे में रहा पुराना भोजपुर, मध्यरात्रि 1 बजे बहाल हुई बिजली, जरूरी कामकाज प्रभावित
Dumraon, Buxar | Jun 29, 2026 पुराना भोजपुर में तकनीकी खामी के कारण रविवार की रात करीब 8 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से घरों में रहना मुश्किल हो गया, वहीं जरूरी कामकाज भी प्रभावित हुआ।