बीना: बीना थाने की पुलिस ने 5 चोरी के मामलों का किया खुलासा, लाखों रुपए का चोरी का सामान बरामद
Bina, Sagar | Apr 12, 2025 आरोपी आदित्य पिता पप्पू कोरी निवासी मनोरमाबाद जो खुरई रोड पर अंडे का ठेला लगाकर दिन में घरों की रेकी किया करता था ओर रात्रि गस्त के दौरान ताला तोड़ने के औजार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को जो बताया जिससे पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने पांच चोरी की वारदात को कबूल किया है पुलिस ने आरोपी के पास से लख रुपए का चोरी का सामान जप्त किया।