गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास शराब तस्कर को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक एएसआई सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उक्त जानकारी सोमवार को 7 बजे दी। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में झाझा थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार को 65 लीटर चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था।