चंदौली: चंदौली जिले में पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वालों को डीएम का निर्देश
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने पीएनजी व एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वालों को एलपीजी कनेक्शन तत्काल जमा करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार ऐसे उपभोक्ताओं को रिफिल नहीं मिलेगा। उन्होंने गैस एजेंसी पर सिलेंडर जमा कर धनराशि लेने को कहा। उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई जाएगी।