बागपत: बागपत-बाघू संपर्क मार्ग पर गन्ने के खेत में दूध व्यापारी विपिन की गोलियों से हत्या
बागपत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर निवासी 35 वर्षीय विपिन दूध का व्यापार करते थे। वह सोमवार देर शाम करीब साढे छह बजे गांव से दूध लेकर बागपत सप्लाई करने के लिए गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। इंतजार करने पर स्वजन ने उनका पता करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।