बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में किसान के दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट चोर चुरा ले गए
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान अपनी फसल में पानी लगाने के बाद उसने अपना पंप सेट अपने घर के सामने डनलप से उतार कर नीचे रख दिया। और वह रात्रि में खाना खाने के बाद सो गया। रात्रि में किसी समय उसका पंप सेट चोर चुरा कर ले गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में ग्रामीण में पंजीकृत कराई है।