कन्नौज: सदर तहसील क्षेत्र के गदनपुर ठठिया में भागवत कथा का आयोजन, पहुंचे श्रद्धालु
कन्नौज तहसील क्षेत्र के गदनपुर ठठिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखने को मिली। चित्रकूट से पधारे दंडी स्वामी महेश्वरानंद जी के द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है। इस अवसर पर सनिल द्विवेदी, विमल दुबे, रमेश तिवारी अरविंद दुबे, विष्णु शरण तिवारी, दिनेश, उमेश द्विवेदी समेत कई लोग रहे।